दो दिवसीय राज्य स्तरीय विज्ञान नाटिका 2025–26 का सफल आयोजन

दिनांक 28 एवं 29 अक्टूबर 2025 को नेहरू विज्ञान केंद्र के निर्देशन एवं राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल एवं राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान एवं अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय जबलपुर के संयुक्त तत्वावधान में, संचालक श्रीमती लक्ष्मी सिंह पवैया के कुशल मार्गदर्शन में दो दिवसीय राज्य स्तरीय विज्ञान नाटिका 2025–26 का सफल आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रदेश के कुल 8 जोन की सहभागिता रही, जिसने आयोजन को व्यापक एवं प्रभावी स्वरूप प्रदान किया।