एम.एड. विज्ञान प्रशिक्षणार्थियों हेतु दो दिवसीय शोध कार्यशाला का शुभारंभ

दिनांक 19 दिसम्बर 2026 को राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान एवं अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय, जबलपुर में संचालक श्रीमती लक्ष्मी सिंह पवैया के निर्देशन में एम.एड. विज्ञान प्रशिक्षणार्थियों के लिए लघुशोध प्रबंध प्रस्ताव एवं मध्यावधि शोध के डाटा संकलन हेतु दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।

कार्यशाला के प्रथम दिवस में शोध उपकरणों के निर्माण एवं उनके प्रमाणीकरण पर केंद्रित सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रशिक्षणार्थियों को व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।