राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में साप्ताहिक कार्यक्रमों का आयोजन।

संचालक श्रीमती लक्ष्मी सिंह पवैया जी के कुशल निर्देशन में 22 दिसंबर 2025 से श्रीनिवास रामानुजन जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर साप्ताहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक संचालन किया गया, जिनमें पहाड़ा प्रतियोगिता, निबंध लेखन, गणित क्विज, पोस्टर निर्माण एवं चित्रकला प्रतियोगिता सहित अन्य गतिविधियाँ शामिल रहीं।