वार्षिकोत्सव 2025–26 का उत्साहपूर्ण शुभारंभ एवं विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

दिनांक 7, 8 एवं 9 जनवरी 2026 को संस्थान में संचालक श्रीमती लक्ष्मी सिंह पवैया के तत्वावधान में वार्षिकोत्सव 2025–26 का शुभारंभ किया गया। प्रथम चरण में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

तत्पश्चात द्वितीय चरण के अंतर्गत 20, 21 एवं 22 जनवरी 2026 को विविध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें सभी प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

वार्षिकोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नाटक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षणार्थियों द्वारा बालिका शिक्षा विषय पर प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किया गया।