दिनांक 24 फरवरी 2026 को संस्था में संचालक श्रीमती लक्ष्मी सिंह पवैया के तत्वावधान में सर सी. वी. रमन द्वारा ‘रमन प्रभाव’ की खोज के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर साप्ताहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।




दिनांक 12 जनवरी 2025 को संस्था में संचालक श्रीमती लक्ष्मी सिंह जी पवैया के निर्देशन में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर युवा दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं को उनके आदर्शों एवं विचारों से प्रेरित होने का संदेश दिया गया।




दिनांक 7, 8 एवं 9 जनवरी 2026 को संस्थान में संचालक श्रीमती लक्ष्मी सिंह पवैया के तत्वावधान में वार्षिकोत्सव 2025–26 का शुभारंभ किया गया। प्रथम चरण में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

तत्पश्चात द्वितीय चरण के अंतर्गत 20, 21 एवं 22 जनवरी 2026 को विविध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें सभी प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

वार्षिकोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नाटक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षणार्थियों द्वारा बालिका शिक्षा विषय पर प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किया गया।




संचालक श्रीमती लक्ष्मी सिंह पवैया जी के कुशल निर्देशन में दिनांक 22 दिसंबर 2025 को M.Ed. प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के प्रशिक्षणार्थियों के लिए उपकरण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।




संचालक श्रीमती लक्ष्मी सिंह पवैया जी के कुशल निर्देशन में 22 दिसंबर 2025 से श्रीनिवास रामानुजन जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर साप्ताहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक संचालन किया गया, जिनमें पहाड़ा प्रतियोगिता, निबंध लेखन, गणित क्विज, पोस्टर निर्माण एवं चित्रकला प्रतियोगिता सहित अन्य गतिविधियाँ शामिल रहीं।