दिनांक 19 दिसम्बर 2026 को राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान एवं अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय, जबलपुर में संचालक श्रीमती लक्ष्मी सिंह पवैया के निर्देशन में एम.एड. विज्ञान प्रशिक्षणार्थियों के लिए लघुशोध प्रबंध प्रस्ताव एवं मध्यावधि शोध के डाटा संकलन हेतु दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।
कार्यशाला के प्रथम दिवस में शोध उपकरणों के निर्माण एवं उनके प्रमाणीकरण पर केंद्रित सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रशिक्षणार्थियों को व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
दिनांक 28 एवं 29 अक्टूबर 2025 को नेहरू विज्ञान केंद्र के निर्देशन एवं राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल एवं राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान एवं अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय जबलपुर के संयुक्त तत्वावधान में, संचालक श्रीमती लक्ष्मी सिंह पवैया के कुशल मार्गदर्शन में दो दिवसीय राज्य स्तरीय विज्ञान नाटिका 2025–26 का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रदेश के कुल 8 जोन की सहभागिता रही, जिसने आयोजन को व्यापक एवं प्रभावी स्वरूप प्रदान किया।
दिनांक 24 सितंबर 2025 को संचालक श्रीमती लक्ष्मी सिंह पवैया जी के निर्देशन में SISE एवं CTE, जबलपुर में निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) का गठन किया गया।
इस अवसर पर समस्त स्टाफ एवं प्रशिक्षणार्थियों को मतदाता जागरूकता हेतु शपथ दिलाई गई, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित किया जा सके।
दिनांक 28 अगस्त 2025 को सायं 4:22 बजे, श्रीमती लक्ष्मी सिंह पवैया जी ने SISE एवं CTE, जबलपुर में संचालक पद का औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मानित किया गया।
राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान एवं अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय जबलपुर में आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर युवा दिवस का कार्यक्रम संस्थान की संचालक श्रीमती लक्ष्मी सिंह पवैया मैडम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें समस्त स्टाफ एवम सभी प्रशिक्षारथियो ने भाग लिया।